वायरल

Pantone Color of The Year 2024: साल 2024 का पैनटोन कलर है पीच फज़, आधिकारिक तौर पर ‘PANTONE 13–1023 Peach Fuzz’ दिया गया नाम

दुनिया भर में रंग संबंधी जानकारी के अग्रणी स्रोत के रूप में जाने जाने वाले पैनटोन कलर इंस्टीट्यूट ने पीच फ़ज़ को साल 2024 का कलर ऑफ द ईयर घोषित किया है. शेड को आधिकारिक तौर पर ‘पैनटोन 13-1023 पीच फ़ज़’ नाम दिया गया है और इसे मखमली, सॉफ्ट के रूप में वर्णित किया गया है.

Pantone Color of The Year 2024: साल 2024 का पैनटोन कलर है पीच फज़, आधिकारिक तौर पर ‘PANTONE 13–1023 Peach Fuzz’ दिया गया नाम
साल 2024 का पैनटोन कलर है पीच फज़ (Photo Credits: X)

Pantone Color of the Year 2024: दुनिया भर में रंग संबंधी जानकारी के अग्रणी स्रोत के रूप में जाने जाने वाले पैनटोन कलर इंस्टीट्यूट (Pantone Color Institute) ने पीच फज़ (Peach Fuzz) को 2024 के लिए कलर ऑफ द ईयर (Color of The Year for 2024) के तौर पर घोषित किया है. पैनटोन (Pantone) ने पिछले हफ्ते सौम्य, पीच-टोन शेड -पीच फज़ को वर्ष के रंग के रूप में चुना था. शेड को आधिकारिक तौर पर ‘पैनटोन 13-1023 पीच फज़’ (Pantone 13-1023 Peach Fuzz) नाम दिया गया है. इसके साथ ही डिज़ाइन और रंग प्राधिकरण द्वारा इसे मखमली, नरम और सूक्ष्म रूप से कामुक के रूप में वर्णित किया गया है. साल 1960 में स्थापित, पैनटोन अपने रंग मिलान प्रणाली के लिए जाना जाता है.

कंपनी पैनटोन कलर इंस्टीट्यूट भी संचालित करती है, जो वर्ष का रंग चुनने और रंग प्रवृत्ति पूर्वानुमान पर शोध करने के लिए जिम्मेदार है. पीच फज़ पैनटोन यह साल का 25वां रंग है. हर साल रंग विशेषज्ञों की एक टीम कला की विभिन्न शैलियों की जांच करती है, ताकि यह तय किया जा सके कि कौन सा रंग दुनिया को सबसे अधिक प्रभावित कर रहा है. व्यापक शोध के बाद, वे विकल्पों को एक ही रंग में व्यवस्थित करते हैं, जो उनके विचार में आगामी वर्ष के लिए टोन स्थापित करता है.

साल 2024 का पैनटोन कलर है पीच फज़

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2023 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).