ओडिशा (Odisha) से एक चौंकाने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक एंबुलेंस चालक (Ambulance Driver) मरीज (Patient) के साथ अस्पताल (Hospital) जाते समय शराब (Alcohol) पीने के लिए बीच रास्ते पर रुक जाता है और मरीज के साथ पेग शेयर करता है. वीडियो में एंबुलेंस चालक को एक मरीज के साथ पैग शेयर करते और शराब पीते हुए देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रविवार को उस समय हुई जब एंबुलेंस चालक पारादीप से मरीज के पैर में फ्रैक्चर का इलाज कराने के लिए कटक के एक निजी अस्पताल में ले जा रहा था. अस्पताल जाते समय रास्ते में रुककर उसने मरीज के साथ शराब पी. ड्राइवर ने मरीज के साथ शराब शेयर करने की बात कबूल की और कहा कि मरीज ने शराब का एक पैग मांगा था. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में एक महिला और एक बच्चा भी था.
देखें वीडियो-













QuickLY