देश

MP: सीएम मोहन यादव को ही लगा दिया 'चूना'! काफिले की 19 गाड़ियों में भर दिया पानी वाला डीजल, पेट्रोल पंप सील (Watch Video)

रतलाम दौरे पर जा रहे सीएम के काफिले की 19 गाड़ियां रास्ते में एक-एक कर बंद हो गईं. वजह? डीजल में मिलावट! ये घटना गुरुवार शाम की है,

MP: सीएम मोहन यादव को ही लगा दिया 'चूना'! काफिले की 19 गाड़ियों में भर दिया पानी वाला डीजल, पेट्रोल पंप सील (Watch Video)

MP Diesel Scam: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खुद उनके ही काफिले में सफर करते वक्त ऐसा झटका लगा, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. दरअसल, रतलाम दौरे पर जा रहे सीएम के काफिले की 19 गाड़ियां रास्ते में एक-एक कर बंद हो गईं. वजह? डीजल में मिलावट! ये घटना गुरुवार शाम की है, जब सीएम का काफिला इंदौर से रतलाम के लिए निकला था. बताया जा रहा है कि जैसे ही काफिले की गाड़ियों में डीजल भरवाया गया, उसके कुछ ही मिनटों बाद एक-एक कर करीब 19 गाड़ियां बंद हो गईं.
स्थिति ऐसी बन गई कि गाड़ियों को ड्राइवर और सुरक्षाकर्मियों को धक्का लगाकर साइड में करना पड़ा. अफरा-तफरी के बीच प्रशासन को सूचना दी गई, जिसके बाद देर रात संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया.

ये भी पढें: VIDEO: शर्मनाक! रतलाम में गर्भवती महिला को अस्पताल ने लौटाया, ठेले पर डिलीवरी से नवजात की मौत

डीजल में मिलावट से काफिले की 19 गाड़ियां बंद

डीजल में मिलावट की पुष्टि

अधिकारियों ने मौके पर जांच की और डीजल में पानी की मिलावट की पुष्टि की. हालांकि, मिलावट की मात्रा कितनी थी, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा. स्टॉक की पूरी जांच की जा रही है और रिपोर्ट रतलाम कलेक्टर को सौंपी जाएगी.

काफिले के लिए भेजनी पड़ीं नई गाड़ियां

स्थिति को संभालने के लिए इंदौर से काफिले के लिए दूसरी गाड़ियों का रैक रतलाम भेजा गया, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय समय पर हो सके. आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम के पोलो ग्राउंड में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लेने जा रहे थे.

कांग्रेस ने बोला हमला

इस पूरे मामले पर कांग्रेस ने सीधा मुख्यमंत्री को घेर लिया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद ही मिलावटी डीजल का शिकार हो सकते हैं, तो आम जनता की क्या हालत होगी. उन्होंने तंज कसा, “भ्रष्टाचार ने मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा.”

कांग्नेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ठेकेदार जनता को लूट रहे हैं और आम आदमी हर मोर्चे पर परेशान है. प्रदेश में पेट्रोल पंपों से लेकर भर्ती प्रक्रियाओं तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).