वायरल

ये हैं भारत की मशहूर भूतिया सड़कें, जहां रात के सन्नाटे में घूमती हैं आत्माएं

ऐसे बहुत से लोग है जो भूत, प्रेत और आत्माओं पर विश्वास नहीं करते हैं. लेकिन जिनकी भगवान में आस्था है वो भूत, प्रेत और आत्माओं पर विश्वास करते हैं. भूत सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी होते हैं...

ये हैं भारत की मशहूर भूतिया सड़कें, जहां रात के सन्नाटे में घूमती हैं आत्माएं
प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो)

ऐसे बहुत से लोग है जो भूत, प्रेत और आत्माओं पर विश्वास नहीं करते हैं. लेकिन जिनकी भगवान में आस्था है वो भूत, प्रेत और आत्माओं पर विश्वास करते हैं. भूत सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी होते हैं. ऐसे बहुत से लोग है जिन्होंने भूतों के अस्तित्व को महसूस किया है. दुनिया में ऐसे बहुत से भूतिया जगह हैं, जहां जाने के नाम से लोगों के पसीने छूट जाते हैं.

भारत में कुछ ऐसे भूतिया रास्ते हैं जहां से लोग अकेले और आधी रात को गुजरने से कतराते है. इन रास्तों से जो भी गुजरता है उनके साथ कोई न कोई हादसा या अनहोनी हो ही जाती है. इन सड़कों से जुड़े कई भूतिया किस्से मशहूर हैं. जिनका जिक्र अकसर लोगों की जुबान पर सुनने को मिलता है. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे रास्ते और नैशनल हाइवे के बारे में जिन्हें भूतिया कहा जाता है.

यह भी पढ़ें: रातों- रात खाली हो गया पूरा गांव, यहां भटकते हैं भूत प्रेत

नैशनल हाइवे-49\ईस्ट कोस्ट रोड: यह दो लाइन का हाइवे है. यह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू को जोड़ता है. चेन्नई से पुदुच्चेरी जाने वाला रास्ता काफी डरावना है. लोगों का कहना है कि रात में यहां सफेद साड़ी पहनकर एक महिला घूमती है. इस महिला को देखकर लोग डर जाते हैं, अपने आप पर उनका काबू नहीं होता है और उनका एक्सीडेंट हो जाता है. सफेद साड़ी वाली महिला दिखने के बाद ड्राइवर को सड़क सिकुड़ने और रीढ़ की हड्डी में दर्ज महसूस होने लगती है.

मार्वे-मड आइलैंड रोड: मुंबई मड आइलैंड बहुत खूबसूरत है. यहां घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. यहां पहुंचने का रास्ता बहुत ही डरावना है. कहा जाता है कि इस रोड पर रात में दुल्हन बनी हुई महिला दिखाई देती है.

ब्लू क्रास रोड, चेन्नई: इस रोड पर लोगों की आत्महत्या करने की संख्या बढ़ती ही जा रही है. लोगों का कहना है कि यहां आत्महत्या करने वालों की आत्माएं घूमती रहती हैं.

दिल्ली जयपुर हाइवे: दिल्ली जयपुर हाइवे पर रात के वक्त ड्राइवरों के साथ कई डरावने किस्से होते रहते हैं. उनके साथ ऐसा क्या होता है उसे वो खुद बयां नहीं कर पाते हैं. ये अजीब हादसे उनके साथ तब होते हैं जब वो भानगढ़ किले के पास होते हैं.

देखें वीडियो:

कसारा घाट- मुंबई नाशिक हाइवे: मुंबई नाशिक हाइवे कसारा घाट के कई डरावने किस्से हैं. यहां से गुजरने वाले लोगों को पेड़ पर बैठी बूढ़ी महिला दिखाई देती है, जिसे देखकर डर के मारे लोगों को पाने आप पर काबू नहीं रहता और एक्सीडेंट हो जाता है.

कशेदी घाट- मुंबई गोवा हाइवे: ये रास्ता बहुत डरावना है. ऐसा कहा जाता है कि यहां भूतों का साया है. अक्सर इस रोड पर ट्रक पलटना, गाड़ियां पलटना आम बात हो चुकी है. यहां हुए हादसे से जिन्दा बचे लोगों का कहना है कि रात के वक्त चलती गाड़ी के सामने एक व्यक्ति अचानक आकर खड़ा हो जाता है और गाड़ी रोकने का इशारा करने लगता है. जिसकी वजह से हड़बड़ी में एक्सीडेंट हो जाता है.

नोट- इस लेख में दी गई तमाम जानकारियों को सूचनात्मक उद्देश्य से लिखा गया है. इसकी वास्तविकता, सटीकता और विशिष्ट परिणाम की हम कोई गारंटी नहीं देते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).