Monkey Attacks Child: घर के बाहर खेल रही बच्ची पर बंदर ने किया हमला, घसीटकर किडनैप करने की कोशिश की
बंदर ने किया बच्ची पर हमला (Photo: Twitter)

एक विचित्र लेकिन चौंकाने वाली घटना में, एक जंगली बंदर ने बच्चे पर हमला किया और लगभग उसका 'अपहरण' करने की कोशिश की. यह घटना कैमरे में कैद हो गई. बंदर को एक वयस्क व्यक्ति ने भगाया जो वहां मौजूद था. बच्ची बाहर दोस्तों के साथ खेल रही थी, तब बंदर अचानक आ गया और बच्ची पर झपट्टा मारा और उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की. एक व्यक्ति द्वारा डराए जाने के बाद बंदर ने बच्ची को को छोड़ दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यह भी पढ़ें: Mutant Pigeon: फूले हुए पेट और लंबी टांगों वाले इस कबूतर को देखकर सब हैरान, असली और नकली में नहीं कर पा रहे फर्क

देखें वीडियो: