Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल एक खबर में केंद्र की मोदी सरकार को लेकर दावा किया जा रहा है कि सरकार ने देशभर में खून की आवश्यकत पूरा करने के लिए पैन-इंडिया हेल्पलाइन नंबर 104 "ब्लड ऑन कॉल" लॉन्च किया है. जिसमें कहा गया है कि यदि किसी कोई मुसीबत की घड़ी में रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो वह इस नंबर पर फोन करने सस्ते दर में 4,50 रुपये में एक बोतल रक्त मंगवा सकता है. बदले में उसे 100 रुपये और लाने के लिए गाड़ी का किराया देना पड़ेगा. लेकिन जब इस खबर की सत्यात PIB के फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक है. मोदी सरकार ने इस तरह के कोई नंबर लॉन्च नहीं किया है. ऐसे में लोग इस तरह की खबरों पर भरोसा ना करें.
PIB Fact Check:
दावा:भारत सरकार ने रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पैन-इंडिया हेल्पलाइन नंबर 1⃣ 0⃣ 4⃣ "ब्लड ऑन कॉल" लॉन्च किया है#PIBFactCheck
☑️यह दावा भ्रामक है
☑️भारत सरकार ने ऐसी कोई सेवा शुरू नही की है
☑️ कुछ राज्यों में इस नंबर का प्रयोग विभिन्न हेल्पलाइन सेवा के लिए किया जाता है pic.twitter.com/ZbXQiHmZOO
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) November 7, 2023













QuickLY