Meerut: मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में कुत्ते ने चाटीं छात्राओं की प्लेटें, वीडियो वायरल
मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज के UG गर्ल्स हॉस्टल में कुत्ते ने चाटी प्लेट्स (Photo: X|@SachinGuptaUP)

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित LLRM मेडिकल कॉलेज के UG गर्ल्स हॉस्टल का एक बेहद चिंताजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आवारा कुत्ते मेस काउंटर पर चढ़कर वही प्लेटें चाटते दिखाई देते हैं जिनका उपयोग छात्राएं और डॉक्टर भोजन के लिए करते हैं. वीडियो सामने आने के बाद ऑनलाइन नाराज़गी और आक्रोश बढ़ गया है. फुटेज में एक कुत्ता मेस काउंटर पर रखी बची हुई थालियों को खाते और चाटते हुए स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है. पत्रकार सचिन गुप्ता द्वारा X पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 1,000 से अधिक लाइक्स और 420 से ज़्यादा रीपोस्ट मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: VIDEO: शादी से पहले एक्सीडेंट में घायल हुई दुल्हन, परिजन और रिश्तेदारों की मौजूदगी में हॉस्पिटल में हुई शादी, केरल का इमोशनल वीडियो आया सामने

मेरठ के LLRM मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल मेस में कुत्ते ने चाटीं छात्राओं की प्लेटें