पानी के अंदर सांस रोक कर शख्स गर्लफ्रेंड कर रहा था प्रपोज, उसके बाद जो हुआ...देखें वायरल वीडियो

बकेट लिस्ट हॉलिडे मानने के दौरान एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को पानी के अंदर सांस रोक कर प्रपोज करने का प्लान बनाया. वो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए पानी के अंदर रिंग के साथ पूरी बकेट लिस्ट ले गया था. स्टीवन वेबर और केनेशा एंटोनी एक लकड़ी के केबिन में रह थे,

स्टीवन वेबर और केनेशा एंटोनी, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

बकेट लिस्ट हॉलिडे मानने के दौरान एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को पानी के अंदर सांस रोक कर प्रपोज करने का प्लान बनाया. वो अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए पानी के अंदर रिंग के साथ पूरी बकेट लिस्ट ले गया था. स्टीवन वेबर और केनेशा एंटोनी (Steven Weber and Kenesha Antoine) एक लकड़ी के केबिन में रह थे, जो आंशिक रूप से जलमग्न संरचना थी जो उन्हें समुद्र के नीचे देखने में मदद कर रही थी. वीडियो में आप देख सकते हैं कि,'लुइसियाना के बैटन रूज से मिस्टर वेबर पेपर की एक शीट के साथ अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के ,लिए प्रपोज करते हैं. अपने इस पेपर के नोट में बड़े- बड़े शब्दों में उन्होंने लिखा था कि,'मैं अपनी सांस ज्यादा देर तक रोक नहीं सकता, ताकि मैं तुम्हे सब कुछ बता सकूं, बस इतना कहता हूं कि, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, मुझे तुम्हारी हर चीज से प्यार है और रोज मेरा प्यार तुम्हारे लिए बढ़ता ही जा रहा है. नोट के दूसरी तरफ लिखा था क्या तुम मेरी पत्नी बनोगी?

उसके बाद मिस्टर वेबर ने इंगेजमेंट रिंग निकाली, जिसके बाद केनेशा ने तीन बार हां कहकर वेबर के प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया. ये प्रपोजल वीडियो कनेशा ने फेसबुक पर पोस्ट किया है. इस पोस्ट के बाद होने वाली दुल्हन ने ने एक और हैरान कर देनेवाला पोस्ट किया और बताया कि,'प्रपोजल के बाद वेबर बाहर ही नहीं आ पाए और उनकी मौत हो गई.

देखें वीडियो:

यह भी पढ़ें: चीन में दिखी इंसानी चेहरे वाली अनोखी मकड़ी, देखें वायरल वीडियो

अपने इस पोस्ट में कनेशा ने लिखा हम अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले थे, हमारी जिन्दगी का सबसे अच्छा पल सबसे भयानक और डरावना बना गया जिसे मैं कभी भूल नहीं पाउंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

ZIM vs TAN, ICC Men's T20 World Cup Africa Regional Final 2025 Scorecard: जिम्बाब्वे ने तंजानिया को 113 रनों से हराया, ब्रैड इवांस ने झटकें 4 विकेट, देखें मैच का स्कोरकार्ड

ZIM vs TAN, ICC Men's T20 World Cup Africa Regional Final 2025 Scorecard: जिम्बाब्वे ने तंजानिया के सामने रखा 221 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य, ब्रायन बेनेट ने  ठोका तूफ़ानी शतक, देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

FIFA World Cup 2026 CAF Qualifiers Live Streaming: भारत में किस चैनल पर उपलब्ध होगा फीफा विश्व कप 2026 अफ्रीकी क्वालीफायर सीधा प्रसारण, ऐसे देखें फुटबॉल मैचों की मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन

Cricket Match Schedule For Today: 01 सितंबर को UAE बनाम AFG, BAN बनाम NED मैच समेत इन टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महादंगल, जानिए सभी मुकाबलों का शेड्यूल और लाइव प्रसारण डिटेल्स

\