Viral Video: रेलवे ट्रैक को पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए शख्स ने किया सीढ़ी का इस्तेमाल, वीडियो हुआ वायरल
रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: लोग अक्सर इस बात को भूल जाते हैं कि रेल की पटरियां (Railway Tracks) ट्रेनों के लिए होती हैं और उन्हें पार करना जानलेवा साबित हो सकता है. इतना ही नहीं रेल की पटरियों को पार करना रेलवे नियमों का उल्लंघन भी है. इसी कड़ी में इंस्टाग्राम के एक मीम पेज द्वारा शेयर किया गया वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रेन की पटरियों का पार कर रहा है. यहां सबसे गौर करने वाली बात तो यह है कि ऑफिस का बैग लटकाए हुए यह शख्स सीढ़ी (Ladder) का इस्तेमाल करते हुए रेल लाइन को पार करता है और सीढ़ी की मदद से प्लेटफॉर्म पर चढ़ता है. वायरल हो रहे वीडियो को देख जहां लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं तो वहीं कई लोगों ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है. लोगों का हैरान होना लाजमी है, क्योंकि रेल की पटरियों को पार करना गुनाह है और ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Be Harami (BH) (@be_harami)