वायरल

Stray Dog को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके पास दौड़ा शख्स, फिर कुत्तों के झुंड ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)

इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर किनारे खड़े एक स्ट्रे डॉग यानी आवारा कुत्ते को नुकसान पहुंचाने के मकसद से उसकी तरफ दौड़ लगाता है, लेकिन तभी उसे सबक सिखाने के लिए एक-एक कर कुत्तों का झुंड पहुंच जाता है, जिसके बाद शख्स को बचने के लिए दौड़ लगानी पड़ जाती है.

Stray Dog को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके पास दौड़ा शख्स, फिर कुत्तों के झुंड ऐसे सिखाया सबक (Watch Viral Video)
कुत्तों के झुंड ने शख्स को दौड़ाया (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जानवर (Animal) अक्सर अपने मालिक के प्रति अपनी वफादारी को बड़ी ही ईमानदारी से निभाते हैं, लेकिन इंसान जानवरों (Animals) को नुकसान पहुंचाने से जरा भी नहीं कतराते. अपने फायदे या शौक को पूरा करने के लिए इंसान अक्सर जानवरों को चोट पहुंचाते हैं, लेकिन वो ये नहीं सोचते कि अगर पलटकर जानवरों ने भी उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करें तो क्या होगा? दरअसल, इंटरनेट पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स समंदर किनारे खड़े एक स्ट्रे डॉग (Stray Dog) यानी आवारा कुत्ते को नुकसान पहुंचाने के मकसद से उसकी तरफ दौड़ लगाता है, लेकिन तभी उसे सबक सिखाने के लिए एक-एक कर कुत्तों का झुंड (Group Of Dogs) पहुंच जाता है, जिसके बाद शख्स को बचने के लिए दौड़ लगानी पड़ जाती है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- जो लोग दूसरों के चोट पहुंचाने के लिए निकलते हैं, आखिर में उनके साथ वैसा ही होता है. शख्स ने एक आवारा कुत्ते को किक मारने की कोशिश की और कर्मा ने उसका पीछा किया. वीडियो को शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटे में इसे 4.9K व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Blind Puppy को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद करते हुए डॉग का वीडियो हुआ वायरल, जिसे देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

करीब 14 सेकेंड के इस वीडियो में एक समंदर किनारे एक कुत्ता खड़ा नज़र आ रहा और शख्स मस्ती के मू़ड में उसे किक करने के लिए दौड़ लगाता है, लेकिन कुत्ता फौरन सतर्क हो जाता है और जैसे ही शख्स उसके पास पहुंचता है वो अपनी जगह से हट जाता है, जिससे शख्स नीचे गिर जाता है. यह देख स्ट्रे डॉग के अन्य साथी वहां दौड़कर आते हैं और शख्स को सबक सिखाने के लिए उसे दौड़ा लेते हैं. शख्स उनसे बचने को लिए तेजी से दौड़ता है, कुत्तों को नजदीक आते ही वह पानी में गिर जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).