दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान शख्स ने छोड़ा रॉकेट, कुत्ते ने दिया गजब का रिएक्शन, देखें मजेदार Viral Video
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दिवाली पर रॉकेट छोड़ता है और एक कुत्ता वहीं पर मौजूद रहकर उसे देखता है. रॉकेट के उड़ते ही वो भी उछलने लगता है, उसका रिएक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
Viral Video: देशभर में दिवाली (Diwali) की धूम मची हुई है और हर कोई अपने-अपने अंदाज में दिवाली के पर्व को मना रहा है. इस पर्व को मनाने के लिए लोग अपने घरों को सजाते हैं. रंग-बिरंगी लाइटें लगाते हैं, घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाते हैं, स्वादिष्ट पकवानों का सेवन करने के साथ ही जमकर आतिशबाजी की जाती है. दीयों की रोशनी और खुशियों के इस पर्व को सेलिब्रेट करने के लिए लोग जमकर आतिशबाजी करते हैं. यहां दिलचस्प बात तो यह है कि इंसानों के साथ-साथ जानवर भी इस पर्व को खासा एन्जॉय करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स दिवाली पर रॉकेट (Rocket) छोड़ता है और एक कुत्ता (Dog) वहीं पर मौजूद रहकर उसे देखता है. रॉकेट के उड़ते ही वो भी उछलने लगता है, उसका रिएक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
इस मजेदार वीडियो को बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने अपने एक्स हैंडल @girirajsinghbjp से शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- इस दिवाली जानवर आनंद ले रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 14k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: पानी में उछल-कूद कर मस्ती करते दिखे कई कुत्ते, मजेदार Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
रॉकेट देखकर कुत्ते ने दिया गजब का रिएक्शन
This Diwali …Animals are enjoying pic.twitter.com/DP6ttLWyvU
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) October 31, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान रॉकेट छोड़ता है, जिसे बड़ी उत्सुकता से वहां मौजूद कुत्ता देखता है. कुत्ता बड़े ध्यान से रॉकेट को देखता है और जैसे ही रॉकेट उड़ता है, कुत्ता भी उसके साथ छलांग लगाते हुए उछलने लगता है. कुत्ते का यह रिएक्शन इतना मजेदार था कि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

