पानी में उछल-कूद कर मस्ती करते दिखे कई कुत्ते, मजेदार Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कुत्ते पानी देखकर खुशी से उछलने लगते हैं. एक-एक कर कुत्ते पानी में जंप करते हैं और मस्ती करने लगते हैं.
Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन जानवरों से जुड़े मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. गर्मियों के मौसम में जिस तरह से इंसान स्विमिंग पूल में मस्ती करना पसंद करते हैं, उसी तरह से जानवर भी अटखेलियां करते हैं. सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कुत्ते पानी देखकर खुशी से उछलने लगते हैं. एक-एक कर कुत्ते पानी में जंप करते हैं और मस्ती करने लगते हैं. पानी में उछल-कूद करते हुए ये कुत्ते नहाने का लुत्फ उठाते हैं, जिसे देखकर किसी का भी दिन बन सकता है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- यह वह जीवन है जो हर कुत्ते को जीना चाहिए. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 2.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: भारी-भरकम कुत्ते को पीठ पर उठाकर सड़क पर चलने लगा शख्स, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
पानी में जमकर मस्ती करते कुत्ते
This is the life every dog should be living😍❤️ pic.twitter.com/MuNp9aN2rI
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) October 29, 2024
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2024 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

