फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैट करती रहती थी पत्नी, परेशान पति ने उतारा मौत के घाट

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन महीने के बच्चे का खून कर दिया. मदनायकनहल्ली के रहने वाले राजू और सुषमा दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों में प्यार हो गया इसी दौरान सुषमा गर्भवती हो गई...

स्मार्टफोन (Photo Credit-PIXABAY)

कर्नाटक (Karnataka) के बेंगलुरु (Bengaluru) में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन महीने के बच्चे का खून कर दिया. मदनायकनहल्ली के रहने वाले राजू और सुषमा दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी. दोनों में प्यार हो गया इसी दौरान सुषमा गर्भवती हो गई. 6 महीने बाद दोनों ने घरवालों की मर्जी से शादी कर ली. शादी के तीन महीने बाद सुषमा ने एक बच्चे को जन्म दिया. शादी के बाद सुषमा दिन भर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैट करती रहती थी. जिसकी वजह से वो न खाना बनाती, न घर में साफ सफाई करती और न ही अपने नवजात बच्चे का ख्याल रख पाती. वो दिन भर वो सोशल मीडिया पर ही खोई रहती थी. पति के बहुत समझाने पर भी सुषमा नहीं मानी. पत्नी की इस हरकत से राजू मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और एक दिन गुस्से में आकर उसने पत्नी और तीन महीने के बच्चे का खून कर दिया.

यह भी पढ़ें: दिन भर सेल्फी लेने वाली पत्नी से पति ने मांगा तलाक, खाना नहीं देने का लगाया आरोप

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पुलिस को बयान में बताया कि वो पत्नी और बच्चे को बाइक से जंगल में ले गया और पत्थर से मारकर पत्नी की हत्या कर दी. उसने बच्चे को भी  गला भी गला दबाकर मार दिया और लाश जंगल में ही फेंक दी.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड