कर्नाटक में दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को बनाया शिकार, देखें वीडियो
अक्सर तेंदुओं का वीडियो सामने आता रहता है. कई बार उनके हमले में लोग घायल भी हो जाते है. लेकिन ताजा मामले में कर्नाटक के शिमोगा जिले के तेंदुए का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताना चाहते है कि कर्नाटक में शनिवार की देर एक तेंदुआ शिमोगा जिले में स्थित एक घर में अचानक घुस गया.
शिमोगा. अक्सर तेंदुओं (Leopard) का वीडियो सामने आता रहता है. कई बार उनके हमले में लोग घायल भी हो जाते है. लेकिन ताजा मामले में कर्नाटक के शिमोगा जिले (Shivamogga) के तेंदुए का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताना चाहते है कि कर्नाटक (Karnataka) में शनिवार की देर एक तेंदुआ (Leopard) शिमोगा जिले (Shivamogga District) में स्थित एक घर में अचानक घुस गया. इस दौरान उसने घर के अंदर मौजूद मकान मालिक के कुत्ते को अपना शिकार बना लिया.
न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आप देख सकते है कि तेंदुआ दिवार फांदकर घर में किस तरह दाखिल हो रहा है. यह पूरा मामला शिमोगा जिले के तीर्थहल्ली (Thirthahalli) इलाके का है. यह भी-कुत्ते का शिकार करने आया था तेंदुआ, कुत्ते ने भेज दिया उल्टे पांव वापस, देखें वायरल Video
देखें न्यूज एजेंसी ANI का वीडियो-
बता दें कि घर में दाखिल होने के बाद तेंदुए की नजर कुत्ते पर पड़ी. जिसके बाद उसने मकान मालिक के कुत्ते को मुंह में भर लिया और उसे लेकर बाहर आया. फिर दीवार फांदकर घर से भाग निकला. घर में लगे सीसीटीवी में यह पूरी घटना कैद हो गयी. गनीमत यह रही कि तेंदुए (Leopard) को कोई इंसान नहीं मिला. वरना कोई बड़ी वारदात हो सकती थी.