Langur Attack Video: झारखंड के दुमका में लंगूर ने बाइक सवार पर किया हमला, बाल- बाल बची जान- देखें वीडियो
बाइक सवार पर लंगूर ने किया हमला (Photo: X|@TATUPREM5555 )

झारखंड के दुमका से लंगूर के आतंक का वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में लंगूर को बाइक सवार को लात मारते हुए देखा जा सकता है. लंगूर के लात मारने से बाइक सवार बाइक पर से कंट्रोल खो बैठा और गिर गया. किस्मत अच्छी थी कि बाइक सवार को कुछ हुआ नहीं. यह पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि इंसानों पर लंगूर द्वारा ये हमले पहली बार नहीं है, इससे पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं. जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं में अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं. हालांकि, इस वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने प्रभावी कार्रवाई की. यह भी पढ़ें: Monkey Attack Video: हापुड़ में बीजेपी नेता पर बंदरों ने किया हमला, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

झारखंड के दुमका में लंगूर ने बाइक सवार पर किया हमला