Viral VIDEO: जमीन विवाद को लेकर मां-बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश, बचाने का वीडियो वायरल

श्रीकाकुलम: श्रीकाकुलम जिले के मंडसा मंडल के हरिपुरम गांव में दो महिलाओं को विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करने से रोकने की कोशिश करने पर भूमि हड़पने वालों ने उन पर मिट्टी और बजरी फेंक दी. दोनों को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई. सोमवार को स्थानीय लोगों द्वारा महिलाओं को बचाने के वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को इसका खुलासा हुआ.

कथित तौर पर महिलाओं पर उनके करीबी रिश्तेदारों ने हमला किया था. मां और बेटी की पहचान कोटरा दलम्मा और सावित्री के रूप में की गई है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जमीन से जुड़ा ये मामले अदालत में लंबित हैं.