VIDEO: चोर ने मंदिर में पहले हाथ जोड़कर मांगी माफी! फिर भगवान का मुकुट चुरा कर हुआ फरार, देखें वीडियो

मुंबई के विठ्ठल मंदिर में चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक चोर ने सीसीटीवी कैमरों की नज़रों के सामने भगवान के सामने झुककर पहले माफी मांगी फिर भगवान के सिर पर रखा चांदी का मुकुट चुरा कर फरार हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इस चोर की धृष्टता पर हैरान हैं.