देश

VIDEO: महोबा के सरकारी अस्पताल में मरीज खुद लगा रहा इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी अस्पतालों की हालत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. वायरल वीडियो में एक मरीज खुद अपने हाथ में इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है.

VIDEO: महोबा के सरकारी अस्पताल में मरीज खुद लगा रहा इंजेक्शन, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; व्यवस्था पर उठे सवाल
Photo- @raikwar_1011/X

Mahoba Shocker: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सरकारी अस्पतालों की हालत पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. वायरल वीडियो में एक मरीज खुद अपने हाथ में इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है. ये घटना महोबा के जिला अस्पताल के वार्ड नंबर-1 की बताई जा रही है, जहां मरीज बेड पर बैठकर खुद को इंजेक्शन दे रहा है. इस दौरान आसपास कोई नर्स या मेडिकल स्टाफ नजर नहीं आ रहा. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

लोग पूछ रहे हैं कि जब अस्पताल में इलाज के लिए मरीज आता है तो फिर उसे खुद ही दवाई देने की नौबत क्यों आ रही है? क्या सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की इतनी कमी हो गई है कि मरीज को अपनी देखभाल खुद करनी पड़ रही है?

ये भी पढें: Uttar Pradesh: महोबा में PUBG खेलते-खेलते शादी शुदा महिला को हुआ प्यार, रास्ते का कांटा बनने पर पति को 55 टुकड़ों में काटने की दी धमकी

सरकारी अस्पताल में मरीज खुद लगा रहा इंजेक्शन

अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में न तो डॉक्टर समय पर आते हैं और न ही नर्सिंग स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता है. ऐसे में गंभीर मरीजों को भी अपने इलाज के लिए संघर्ष करना पड़ता है. वीडियो वायरल होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

मरीजों की जान पर मंडराया खतरा

यह घटना न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि मरीजों की जान को किस हद तक खतरे में डाला जा रहा है. खुद इंजेक्शन लगाने से संक्रमण और गलत डोज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

सरकार इस मामले में संज्ञान लेगी?

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सरकार इस मामले में संज्ञान लेगी? क्या दोषी स्टाफ पर कार्रवाई होगी? और सबसे अहम – क्या अस्पतालों में मरीजों को इंसान समझा जाएगा या वो यूं ही सिस्टम की लापरवाही का शिकार होते रहेंगे?

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).