Jhansi Viral Video: दूकानदार द्वारा उधार का पैसा मांगने पर लड़कियों ने किया हंगामा, बीच सड़क पर जमकर की पत्थरबाजी (Watch Video)
Photo- X

Jhansi Viral Video: यूपी के झांसी में दुकानदार द्वारा उधार का पैसा मांगने पर चार-पांच लड़कियों ने उस पर धावा बोल दिया. गुस्साई लड़कियों ने बीच सड़क पत्थरबाजी की और एक महिला पिटाई भी की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला थाना क्षेत्र कोतवाली के शिवाजी नगर का है. पुलिस ने बताया कि एक परचून के दुकानदार द्वारा बकाया 1700 रुपये मांगने पर किराए के मकान में रहने वाली चार-पांच लड़कियों ने हंगामा किया है. पीड़िता के लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. अब विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है.

उधार का पैसा मांगने पर लड़कियों ने किया हंगामा

यूपी के झांसी में लड़कियों का तांडव 

आरोपी लड़कियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज