VIDEO: अहमदाबाद में 'Swiggy Delivery Boy' ने ऑर्डर किए गए खाने से चुराया हिस्सा, वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल; लोगों ने पूछा, 'इसके लिए कौन जिम्मेदार?'
अहमदाबाद की एक हाउसिंग सोसायटी में स्विगी डिलीवरी बॉय (Swiggy Delivery Boy) को ऑर्डर का हिस्सा चुराते रंगे हाथों पकड़ा गया है.
Ahmedabad Swiggy Delivery Boy Viral Video: अहमदाबाद की एक हाउसिंग सोसायटी में स्विगी डिलीवरी बॉय (Swiggy Delivery Boy) को ऑर्डर का हिस्सा चुराते रंगे हाथों पकड़ा गया है. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और फिर इसका वीडियो सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Srithai Superware Manufacturing Pvt. Ltd. के मैनेजिंग डायरेक्टर बाला राजन ने इस पूरे मामले को लिंक्डइन (LinkedIn) पर शेयर किया. उन्होंने वीडियो के साथ एक सोचने पर मजबूर कर देने वाला पोस्ट भी लिखा.
उन्होंने सवाल उठाया कि यह घटना सिर्फ चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे की सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को भी समझना जरूरी है.
ये भी पढें: VIDEO: बेंगलुरु में Zepto डिलीवरी बॉय ने ग्राहक पर किया ताबड़तोड़ हमला, सिर की हड्डी टूटी, वीडियो वायरल
Swiggy डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर का हिस्सा चुराया
पूरा सिस्टम सवालों के घेरे में
उन्होंने लिखा, "ये सिर्फ एक डिलीवरी बॉय की गलती नहीं है, बल्कि पूरा सिस्टम सवालों के घेरे में है. क्या डिलीवरी एजेंट्स को इतना कम वेतन मिल रहा है कि उन्हें खाने के पैकेट से चोरी करनी पड़ रही है? क्या ये लालच था या फिर मजबूरी?"
पोस्ट में उन्होंने यह भी पूछा कि इस गलती की जिम्मेदारी किसकी है? उस व्यक्ति की जिसने चोरी की या उस प्लेटफॉर्म की जो उसे रोजगार देता है या फिर उस सिस्टम की जो इन कर्मचारियों का शोषण सामान्य बना चुका है?
ऐसे कदम उठाने पर मजबूर क्यों?
यह घटना डिलीवरी इंडस्ट्री में काम करने वाले लाखों गिग वर्कर्स की स्थिति पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है. क्या उन्हें पर्याप्त वेतन, सम्मान और सुरक्षित काम का माहौल मिल रहा है? या फिर यह पूरी व्यवस्था कहीं न कहीं उन्हें ऐसे कदम उठाने पर मजबूर कर रही है?
यह घटना सिर्फ चोरी की नहीं, बल्कि देश के तेजी से बढ़ते फूड डिलीवरी सेक्टर की असलियत दिखाने वाली है, जहां डिलीवरी बॉय का संघर्ष नजर आता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

