भूखी बकरी ने पेड़ से पत्तियां तोड़ने के लिए लगाई गजब की तरकीब, भैंस के ऊपर चढ़कर ऐसे मिटाई अपनी भूख (Watch Viral Video)
जानवर भी अपने काम को आसान बनाने के लिए जुगाड़ करना जानते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भूखी बकरी पेड़ से पत्तियों को तोड़ने के लिए गजब की तरकीब को आजमाती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, अपनी भूख मिटाने के लिए बकरी भैंस पर चढ़ जाती है और फिर पेड़ की टहनी से पत्तियां तोड़कर खाने लगती है.
Viral Video: अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ इंसान ही अपने किसी काम को आसान बनाने के लिए जुगाड़ लगा सकते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि जानवर भी अपने काम को आसान बनाने के लिए जुगाड़ करना जानते हैं. इसका उदाहरण पेश करने वाला एक मजेदार वीडियो (Viral Video) तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भूखी बकरी (Goat) पेड़ से पत्तियों को तोड़ने के लिए गजब की तरकीब को आजमाती हुई दिखाई दे रही है. दरअसल, अपनी भूख मिटाने के लिए बकरी भैंस (Buffalo) पर चढ़ जाती है और फिर पेड़ की टहनी से पत्तियां तोड़कर खाने लगती है. इस वीडियो को देखकर आप भी बकरी के टैलेंट की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे.
इस वीडियो को आईपीएस रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- India's GOAT talent. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 23.8K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 291 रीट्वीट और 2,215 लाइक मिले हैं. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हए बकरी के टैलेंट की तारीफ की है. यह भी पढ़ें: Dog Race Viral Video: अनोखी डॉग रेस ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान, कुत्तों के इस रोमांचक खेल का वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
India's GOAT talent 😂😂☺️☺️😊 pic.twitter.com/AzUxqV0rSE
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) August 4, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरी पेड़ से पत्तियां तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन पेड़ की पत्तियां इतनी ज्यादा ऊंचाई पर है कि वो वहां तक नहीं पहुंच पा रही है. काफी कोशिशों के बाद भी जब बकरी पत्तियों को तोड़ नहीं पाती है तो वो अपना दिमाग चलाती है और पेड़ के नीचे खड़ी भैंस पर जंप करके चढ़ जाती है. भैंस पर चढ़ने के बाद बकरी आसानी से पत्तियों को तोड़ लेती है और उसे खाने लगती है. भैंस की पीठ पर सवार होकर बकरी मजे से पत्तियों को खाकर अपना पेट भरती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2021 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

