Dog Race Viral Video: अनोखी डॉग रेस ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान, कुत्तों के इस रोमांचक खेल का वीडियो हुआ वायरल
कुत्तों से संबंधित कई मजेदार वीडियो आए दिन इंटरनेट पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में कुत्तों की अनोखी रेस का एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसमें कुत्तों को दो टीमों के बीच जबरदस्त रेस हो रही है. बुलेट की रफ्तार से दौड़ते कुत्तों का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है
Dog Race Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जानवरों के मजेदार वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं. जिनमें से कई वीडियो को देखकर लोगों का भरपूर मनोरंजन होता है और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. बात करें कुत्तों की तो उनसे संबंधित कई मजेदार वीडियो आए दिन इंटरनेट पर देखने को मिल जाते हैं. इसी कड़ी में कुत्तों की अनोखी रेस (Unique Dogs Race) का एक वीडियो (Viral Video) तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसमें कुत्तों की दो टीमों के बीच जबरदस्त रेस हो रही है. बुलेट की रफ्तार से दौड़ते कुत्तों का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो को @buitengebieden नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है.
इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- रन… वीडियो में कुत्तों की रेस को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 86.1K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 348 रीट्वीट और 3,740 लाइक भी मिले हैं. यह भी पढ़ें: कुत्ते ने बहुत सफाई से पिज्जा पर किया हाथ साफ, किसी को नहीं लगी इसकी भनक (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Run! 💨💨 pic.twitter.com/jwmtkar8C3
— Buitengebieden (@buitengebieden_) August 2, 2021
वायरल हो रहे वीडियो में कुत्तों की तेज रफ्तार देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्हें कितनी कड़ी ट्रेनिंग दी गई है. यहां सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि इस अनोखे डॉग रेस में तीन कुत्ते बहुत की छोटी सी जगह में आराम से दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि कई देशों में डॉग रेस का प्रचलन है और इस रेस में जीतने वाले कुत्तों को प्राइज भी दिया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

