वायरल

दुकान में घुसकर अपनी पसंद की नमकीन चुराने लगा भूखा भालू, Viral Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भालू को जबरदस्त भूख लगी थी, ऐसे में खाने की तलाश में भालू दुकान में घुस जाता है और वो अपनी पसंद की नमकीन लेकर वहां से चला जाता है. यह सारी घटना वहां मौजूद कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दुकान में घुसकर अपनी पसंद की नमकीन चुराने लगा भूखा भालू, Viral Video देखकर आप हो जाएंगे हैरान
भूखे भालू ने दुकान में घुसकर की चोरी (Photo Credits: Twitter)

Hungry Bear Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो जानवरों (Animals) से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आते हैं. आमतौर पर आपने जंगल में भालूओं (Bears) से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर दुकान में घुसकर अपनी पसंदीदा नमकीन चुराते भालू (Bear Steals Snacks) का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भालू (Bear) को जबरदस्त भूख लगी थी, ऐसे में खाने की तलाश में भालू दुकान में घुस जाता है और वो अपनी पसंद की नमकीन लेकर वहां से चला जाता है. यह सारी घटना वहां मौजूद कैमरे में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को @buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.2M व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यहां देखने के लिए कुछ नहीं है… बस एक भालू नाश्ता चुरा रहा है… यह भी पढ़ें: Bear Viral Video: पोल के सहारे अपनी पीठ खुजाते दिखा भालू, मजेदार वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

देखें वीडियो-

इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है- दादा का दिन है, खाने दो... वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भूखा भालू किसी दुकान में घुस जाता है. वो खाने की चीजों के पास जाता है और अपनी पसंद की नमकीन लेकर वहां से चला जाता है. हालांकि दुकान में घुसे भालू को देखकर दुकानदार भी कुछ नहीं करता है और चुपचाप उसे अपनी पसंद की नमकीन लेकर जाने देता है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).