वायरल

Bear Viral Video: पोल के सहारे अपनी पीठ खुजाते दिखा भालू, मजेदार वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी

भालूओं से जुड़े आपने कई वीडियो पहले भी देखे होंगे और अब सोशल मीडिया पर पोल के सहारे पीठ को खुजलाते हुए भालू का एक मजेदार वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में भालू की खुजली करने का अंदाज इतना मजेदार लग रहा है, जिसे देखकर लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो रहे हैं.

Bear Viral Video: पोल के सहारे अपनी पीठ खुजाते दिखा भालू, मजेदार वीडियो देख रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी
पोल के सहारे खुजली करता भालू (Photo Credits: Twitter)

Bear Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े कई दिलचस्प और मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इस तरह के मजेदार वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं. ऐसे वीडियो देखने के बाद सारी थकान पल भर में छूमंतर हो जाती है. भालूओं (Bears) से जुड़े आपने कई वीडियो पहले भी देखे होंगे और अब सोशल मीडिया पर पोल के सहारे पीठ को खुजलाते हुए भालू (Bear Itching) का एक मजेदार वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में भालू की खुजली करने का अंदाज इतना मजेदार लग रहा है, जिसे देखकर लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हो रहे हैं. इस वीडियो को buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.

इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- गुड स्क्रैच… शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.8M व्यूज मिल चुके हैं. भालू की हरकतों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 27.6k रीट्वीट्स और 153.9k लाइक्स मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: शख्स ने ले लिया ताकतवर भालू से पंगा, दोनों के बीच शुरू हुई लात-घूंसो वाली जबरदस्त लड़ाई (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भालू पहले पोल के पास बैठता है, फिर उसे खुजली होती है तो वो खुजाने के लिए अपनी पीठ को पोल से रगड़ने लगता है. भालू पोल के सहारे खड़े होकर काफी देर तक अपनी पीठ को रगड़ता है, जिससे उसे काफी हद तक राहत मिलती है. भालू जिस तरह से पोल से अपनी पीठ खुजला रहा है, उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).