वायरल

शख्स ने ले लिया ताकतवर भालू से पंगा, दोनों के बीच शुरू हुई लात-घूंसो वाली जबरदस्त लड़ाई (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भालू से पंगा लेता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल, नदी किनारे कई भालू दिखाई देते हैं, तभी एक शख्स एक भालू के पास आता है और भालू के साथ फाइट करने लगता है. इसके बाद दोनों के बीच लात-घूसों वाली जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है.

शख्स ने ले लिया ताकतवर भालू से पंगा, दोनों के बीच शुरू हुई लात-घूंसो वाली जबरदस्त लड़ाई (Watch Viral Video)
भालू और शख्स की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Man vs Bear Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. जंगली जानवरों के बीच खूनी संघर्ष के वीडियो अक्सर लोगों को हैरान करते हैं, लेकिन क्या आपने किसी खतरनाक जानवर और इंसान को आपस में लड़ते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बहुत ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भालू से पंगा लेता हुआ दिखाई दे रहा है. दरअसल, नदी किनारे कई भालू (Bear) दिखाई देते हैं, तभी एक शख्स (Man) एक भालू के पास आता है और भालू के साथ फाइट (Fight) करने लगता है. इसके बाद दोनों के बीच लात-घूसों वाली जबरदस्त लड़ाई शुरू हो जाती है.

वायरल हो रहे वीडियो को 247wildlifeandafricanwildlife1 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. जिस तरह से शख्स और भालू के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है, उसे देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं. कई लोगों का तो यह भी मानना है कि भालू के गेटअप में कोई इंसान ही है जो शख्स के साथ फाइट कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे भालू पर बाघ ने किया जानलेवा अटैक, अपने बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई मां

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 24/7 Wildlife | Nature (@247wildlife)

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक नदी के किनारे कई सारे भालू नजर आ रहे हैं. ये सभी भालू पानी में मस्ती कर रहे हैं, लेकिन तभी अचानक से एक शख्स तेज रफ्तार में दौड़ते हुए आता है और एक भालू के सामने जाकर खड़ा हो जाता है. शख्स को देखकर भालू भी दो पैरों पर खड़े हो जाता है और देखते ही देखते दोनों के बीच जबरदस्त फाइट शुरू हो जाती है. शख्स भालू को खई मुक्के मारता है, लेकिन जब भालू उसे मारता है तो शख्स की हालत पतली हो जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).