Hula Hooping in Saree: महिला ने साड़ी में हूला हूप करते समय किया डांस और करतब, वीडियो देख हो जाएंगे फैन
महिला ने साड़ी में की हूला हूपिंग (Photo: Instagram)

साड़ी पहने एक महिला का करतब और हूला-हूपिंग करते हुए डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोटेश्वरी एमके (@kotesvari_kannan_official) द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में वह अपने एथनिक अवतार में एक गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं, साथ ही वह गेंदों की बाजीगरी और हुला हूपिंग भी कर रही हैं. वायरल वीडियो में प्रतिभाशाली डांसर एक छत पर गाने पर थिरकते हुए दिखाई दे रही है, जिसे अब तक लगभग 14.6 मिलियन बार देखा जा चुका है. यह भी पढ़ें: Woman Spins Largest Hula Hoop: महिला ने दुनिया का सबसे बड़ा हूला हूप घुमाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो: