Giant UFO-Shaped Cloud Spotted Hovering Over Turkey: वैसे तो दुनिया के विभिन्न हिस्सों से यूएफओ देखे जाने के दावे के साथ कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में गुरुवार की सुबह लोग उस वक्त हैरान रह गए जब तुर्की (Turkey) में आसमान में यूएफओ (UFO) के आकार वाला विशालकाय बादल (Huge UFO Shaped Cloud) देखा गया. इस रहस्यमय बादल को तुर्की के कुछ शहरों में देखा गया था और लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. बताया जा रहा है कि यूएफओ के आकार वाले इस विशालकाय बादल को देखकर स्टारगेज़र्स दंग रह गए. इस विचित्र और अप्राकृतिक दृश्य की वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की गईं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, भयानक बादल का रंग नारंगी से पीले और पीले से गुलाबी रंग में बदल गया.
देखें वीडियो-
Turkey's Bursa region witnessed an incredible cloud formation… pic.twitter.com/wOWnRTETHp
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) January 20, 2023













QuickLY