‘Hawa Ke Saath Saath’: शख्स ने स्कूटर पर किया स्टंट, वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने ली चुटकी
(Photo : X)

मुंबई पुलिस अक्सर मजेदार अंदाज में लोगों को चेतावनी देता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस ने ऐसा ही है एक और वीडियो शेयर करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है. मुंबई पुलिस ने शनिवार (19 नवंबर) को इंस्टाग्राम पर स्कूटर पर स्टंट करते एक व्यक्ति का वीडियो शेयर किया. उस व्यक्ति ने एक रील अपलोड की थी, जिसके बैकग्राउंड में "हवा के साथ-साथ, घटा के संग संग" गाना बज रहा था.

मुंबई पुलिस ने कहा कि इस तरह की लापरवाही भरी ड्राइविंग किसी को हवा से भी कहीं ऊपर दूसरे ब्रह्मांड में ले जा सकती है वायरल वीडियो में शख्स को हैंडल छोड़कर स्कूटी चलाते हुए देखा जा सकता है और स्कूटी अपने आप आगे बढ़ती जा रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

.