Pandharpur: क्या आपने देखी है कभी सड़क के गड्डों की पूजा, परेशान युवक ने फूलों और मंत्र बोलकर की पूजा, पंढरपुर में सड़कों की हालत से लोगों में नाराजगी-Video
सड़को पर गड्डे ही गड्डे हो तो वाहनचालकों समेत जो लोग इस सड़क से रोजाना आना जाना करते है. उन्हें भी परेशानी होती है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर बैठकर गड्डों की फुल डालकर पूजा कर रहा है और अधिकारियों के नाम से मंत्र पढ़ रहा है.
सड़को पर गड्डे ही गड्डे हो तो वाहनचालकों समेत जो लोग इस सड़क से रोजाना आना जाना करते है. उन्हें भी परेशानी होती है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर बैठकर गड्डों की फुल डालकर पूजा कर रहा है और मंत्र पढ़ रहा है. बताया जा रहा है की इस व्यक्ति का नाम सूरज राठी है.
सूरज ने पंढरपुर के टेंभुर्णी सड़क के चंद्रभागा नदी के अहिल्या पूल पर गड्डों की पूजा की. इस दौरान उसने अधिकारियों के नाम से मंत्र भी पढ़े. इस दौरान इस सड़क से गुजरनेवाले सैकड़ो वाहनचालकों ने उसे देखा. ये भी पढ़े :Viral Video: रील के लिए महिला ने खतरे में डाली जान, चलती ट्रेन के दरवाजे डांस का वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो :
लोगों को रोजाना इन गड्डों से होनेवाली परेशानी के कारण सूरज ने सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए सीधे गड्डों की ही पूजा कर दी. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने भी सड़कों पर गड्डों को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया. इस वीडियो के सामने आने के बाद क्या अब इस अहिल्या पूल के गड्डों को बुझाया जाएगा या फिर जैसे थे, वैसी ही स्थिति बनी रहेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

