स्विमिंग पूल में डॉल्फिन के साथ मजे से तैरने लगी बच्ची, मनमोहक वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल में दो डॉल्फिन मछलियां दिखाई देती हैं, जिनमें से एक के साथ बच्ची मजे से तैरने का लुत्फ उठाती नजर आ रही है. यह वीडियो यकीनन आपका दिन बना देगा.
Dolphin Viral Video: समंदर में कई प्रकार की मछलियां और समुद्री जीव पाए जाते हैं, जिनमें कुछ बेहद खतरनाक होते हैं तो कुछ फ्रेंडली नेचर के भी होते हैं. खासकर, मछलियों की बात करें तो व्हेल और शार्क जैसी विशालकाय मछलियों को लोग काफी दूर से ही देखना पसंद करते हैं, उनके सामने जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है, जबकि डॉल्फिन (Dolphin) प्रजाति की मछलियों के साथ इंसानों का दोस्ताना व्यवहार कभी-कभी देखने को मिलता रहता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में दो डॉल्फिन मछलियां दिखाई देती हैं, जिनमें से एक के साथ बच्ची मजे से तैरने का लुत्फ उठाती नजर आ रही है. यह वीडियो यकीनन आपका दिन बना देगा.
इस वीडियो को @ThebestFigen नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- डॉल्फ़िन के साथ तैरना. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यह तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. यह भी पढ़ें: Rare Dolphin: कंबोडिया में पिंक हंपबैक डॉल्फिन के साथ तैरती दिखी दुर्लभ बेबी इरावदी डॉल्फिन, देखें मनमोहक तस्वीरें
डॉल्फिन के साथ तैरती बच्ची
Swimming with dolphins.
— The Best (@ThebestFigen) August 23, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्विमिंग पूल में दो डॉल्फिन नजर आ रही हैं. वहां एक शख्स अपनी बच्ची के साथ आता है और बच्ची का हाथ पकड़कर उसे स्विमिंग पूल में उतारता है. बच्ची दोनों में से एक डॉल्फिन को पकड़ती है और डॉल्फिन उल्टी होकर बच्ची को लेकर तैरने लगती है. दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर लगता है, जैसे कि दोनों में काफी गहरी दोस्ती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

