Viral Video: इंडिगो फ्लाइट में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज, वायरल वीडियो देख नेटिजन्स बोले, ''ऐसा मैं भी डिजर्व करता हूं''
सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर प्रेमी जोड़े का दिल खुशी से झूम उठेगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या बंसल नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने इंडिगो की फ्लाइट में अपने ब्वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया है.
Viral Video: सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर प्रेमी जोड़े का दिल खुशी से झूम उठेगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या बंसल नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने इंडिगो की फ्लाइट में अपने ब्वॉयफ्रेंड को प्रपोज किया है. ऐश्वर्या ने प्लेन के अंदर घुटने पर बैठकर अपने प्रेमी को अंगूठी पहनाई. फ्लाइट अटेंडेंट इस जोड़े के लिए एक घोषणा भी करती है. जब वह उनके पास पहुंचती है, तो चार अन्य यात्री एक कागज पकड़े हुए होते हैं, जिस पर लिखा होता है, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?"
ये वीडियो 26 अगस्त को शेयर की गई थी. इसे दो मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है. नेटिजन्स इसे खूब लाइक और मिलीजुटी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि वाह! यह कितना प्यारा है. दूसरे ने लिखा कि ऐसा प्रपोजल तो मैं भी डिजर्व करता हूं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,''क्या होता अगर प्रपोजल रिजेक्ट हो जाता?''
ये भी पढें: Viral Video: फूड स्टॉल पर भगवान राम के भजन गा रहे लोग, महिला की गोदी में बैठकर झूमने लगा बंदर
इंडिगो फ्लाइट में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज
View this post on Instagram
वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ओएमजी, जिस तरह से मैंने सोचा था, यह उससे बेहतर था. मैं उसे किसी अनोखे तरीके से सरप्राइज देना चाहती थी. अचानक मेरे दिमाग में यह प्लानआया. मुझे यह भी यकीन नहीं था कि क्रू मेंबर्स मुझे इसके लिए परमिशन देंगे. हालांकि, सब कुछ मेरे हिसाब से हुआ. इसे संभव बनाने के लिए इंडिगो और सब कुछ प्लान करने में मेरी मदद करने के लिए मेरे दोस्तों का विशेष धन्यवाद.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

