बेहद निराले ढंग से पेड़ पर चढ़ा सांप, वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हुए हैरान
बेहद निराले ढंग से पेड़ पर चढ़ा सांप

इंटरनेट पर एक बड़े और भारी अजगर के पेड़ पर चढ़ने का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सांप जिस तरह से पेड़ पर चढ़ रहा है उसे देखकर नेटिज़न्स हैरान हैं. सांप अपने शरीर को पेड़ के तने के चारों ओर लपेटता है और फिर ऊपर उठने के लिए अपना सिर उठाता है. इसके बाद फिर उसी विधि के साथ जारी रहता है और पेड़ पर ऊपर चढ़ता है.