वायरल

Texas: पूरी तरह से स्वचालित McDonald’s आउटलेट का वीडियो हुआ वायरल, देख कर चकरा जाएगा दिमाग (Watch Viral Video)

टेक्सास के व्हाइट सेटलमेंट से पूरी तरह से स्वचालित मैकडॉनल्ड्स आउटलेट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. जहां बर्गर बनाने से लेकर उसे सर्व करने तक का सारा काम पूरी तरह से स्वचालित है.

Texas: पूरी तरह से स्वचालित McDonald’s आउटलेट का वीडियो हुआ वायरल, देख कर चकरा जाएगा दिमाग (Watch Viral Video)
पूरी तरह से स्वचालित मैकडॉनल्ड आउटलेट (Photo Credits: Twitter)

आज के दौर में कई जगहों पर काम के लिए रोबोटिक तकनीकों (Robotic Technologies) की मदद ली जा रही है. अस्पताल से लेकर रेस्तरां जैसी जगहों पर रोबोट से काम लिए जा रहे हैं. इस बीच टेक्सास (Texas) के व्हाइट सेटलमेंट (White Settlement) से पूरी तरह से स्वचालित मैकडॉनल्ड्स आउटलेट (McDonald’s Outlet) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. पूरी तरह से स्वचालित इस आउटलेट (Automated Outlet) को पिछले साल खोला गया था, जहां बर्गर बनाने से लेकर उसे सर्व करने तक का सारा काम पूरी तरह से स्वचालित है. यहां आपको कर्मचारी या दोस्ताना चेहरे नजर नहीं आएंगे. एक इन्फ्लुएंसर ने हाल ही में इस आउटलेट का दौरा करने का फैसला किया और उसने दिखाया कि यह आउटलेट कैसे काम करता है. शख्स ने पहले ऐप के जरिए अपना ऑर्डर चुना और उसका ऑर्डर स्वचालित कंवायर बेल्ट के जरिए विंडो तक पहुंचाया गया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).