Sexual Assault: फ्लोरिडा के डॉक्टर पर लगा महिला को बेहोश कर यौन शोषण करने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
फ्लोरिडा के एक डॉक्टर पर दो महिला को साथ कथित तौर पर बेहोशी की हालत में यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, जब महिलाएं डॉक्टर के क्लिनिक पर मेडिकल प्रक्रियाओं से गुजर रही थीं, तब कथित तौर पर बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने उनके साथ यह शर्मनाक हरकत की.
Sexual Assault: फ्लोरिडा (Florida) के एक डॉक्टर (Doctor) पर दो महिला को साथ कथित तौर पर बेहोशी की हालत में यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार, जब महिलाएं डॉक्टर के यहां इलाज की प्रक्रियाओं से गुजर रही थीं, तब कथित तौर पर बेहोशी की हालत में डॉक्टर ने उनके साथ यह शर्मनाक हरकत की. रिपोर्ट्स की मानें तो नेपल्स के डॉक्टर (Naples Doctor) एरिक एंड्रयू सलाटा (Eric Andrew Salata) शारीरिक रुप से असहाय महिलाओं के साथ यौन दुराचार के मामलों का सामना कर रहे हैं. नेपल्स डेली न्यूज द्वारा प्राप्त एक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 54 वर्षीय डॉक्टर ने 51 और 73 वर्ष की दो महिलाओं को कथित रूप से बेहोश करके कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं के बीच में उनके साथ यौन उत्पीड़न किया. यह भी पढ़ें: Woman is not an Item: महिला को 'आइटम' कहना यौन उत्पीड़न के बराबर, मुंबई कोर्ट ने रोमियो को 1.5 साल के लिए भेजा जेल
एक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 51 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले महीने अपनी प्रक्रिया के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए सलाटा उसे कुछ दिया. हालांकि अर्धचेतन अवस्था में महिला ने महसूस किया कि वो उसके निजी अंगों को छू रहा है. बेहोशी की हालत में जब महिला थोड़ी सी सचेत हुई तो देखा कि डॉक्टर उसके साथ ओरल सेक्स कर रहा है, इससे पहले कि वो उसे रोक पाती वो फिर से बेहोश हो गई. जब वो फिर से उठी तो कथित तौर पर डॉक्टर उसके प्राइवेट पार्ट में पेनिट्रेट करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन महिला उसे रोक पाती इससे पहले एक बार फिर से बेहोश हो गई.
नेपल्स डेली न्यूज ने बताया कि 73 वर्षीय महिला सोमवार को सामने आई और उसने पुलिस को बताया कि सलाटा ने उसकी प्रक्रिया के दौरान उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि डॉक्टर ने उसके शरीर पर एक जगह की मालिश की और किसी भी दर्द से राहत के लिए उसे हंसने वाली गैस की पेशकश की. जैसा कि मालिश जारी रही और अधिक हंसाने वाली गैस पंप की गई, जिसके बाद कथित तौर पर डॉक्टर ने उसके साथ बलात्कार किया. यह भी पढ़ें: Russia Rape Strategy: रूसी सैनिकों ने रणनीति के तहत लूटी यूक्रेन के औरतों की इज्जत, जेब से मिल रही Viagra, घिनोने काम पर UN की टिप्पणी
पीड़ित महिला ने कहा कि यौन उत्पीड़न के दौरान वो सतर्क हो गई और सलाटा करीब 15 सेकेंड तक उसके ऊपर था. WZVN के अनुसार, सलाटा अपनी पत्नी के साथ पुरा विदा मेडिकल स्पा (Pura Vida Medical Spa) का मालिक है. बताया जाता है कि जब दोनों महिलाओं के साथ यह घटना घटी, उस वक्त सलाटा अकेला वहां मौजूद था. बेहोशी की हालत में दो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे $200,000 बांड के तहत रखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

