वायरल

पहले चूमा फिर एक मां की तरह गोद में लेकर नन्ही बिल्ली पर बंदर ने लुटाया प्यार, Viral Video देख भावुक हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मादा बंदर पहले तो बिल्ली के बच्चे को प्यार से चूमती है, फिर उसे गोद में लेकर उस पर प्यार लुटाती है.

पहले चूमा फिर एक मां की तरह गोद में लेकर नन्ही बिल्ली पर बंदर ने लुटाया प्यार, Viral Video देख भावुक हुए लोग
बंदर ने लुटाया नन्ही बिल्ली पर प्यार (Photo Credits: X)

Monkey And Cat Viral Video: कहते हैं कि भगवान हर समय मदद के लिए धरती पर मौजूद नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने मां को बनाया. मां इस संसार की इकलौती ऐसी इंसान होती है, जो अपनी संतान के लिए किसी भी मुसीबत से लड़ने को तैयार रहती है. मां चाहे इंसानों की हो या फिर जानवरों की, उसका दिल हमेशा ममता से भरा होता है. वो अपने बच्चों की देखभाल और उनकी रक्षा तो करती ही है, लेकिन वो दूसरों के बच्चों पर भी अपनी ममता लुटाने से पीछे नहीं रहती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक भावुक करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मादा बंदर (Monkey) पहले तो बिल्ली के बच्चे (Kitten) को प्यार से चूमती है, फिर उसे गोद में लेकर उस पर प्यार लुटाती है.

इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मां बंदर एक छोटे से आवारा बिल्ली के बच्चे को दिलासा दे रही है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 187.2k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- ईश्वर के प्राणी एक दूसरे को सांत्वना दे रहे हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- मां तो मां होती है और तीसरे यूजर ने लिखा है- बहुत प्यारा. यह भी पढ़ें: Viral Video: पहाड़ पर चढ़ने के दौरान बंदर से पंगा लेना पड़ गया महंगा, जानवर ने शख्स के साथ ऊंचाई पर किया कुछ ऐसा

नन्ही बिल्ली पर मां की तरह प्यार लुटाती दिखी मादा बंदर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा बंदर लावारिस नन्ही बिल्ली की देखभाल कर रही है. बंदरिया पहले प्यार से उसे सहलाती है और चूमती है, फिर वो एक मां की तरह उसे गोद में लेकर उस पर प्यार लुटाने लगती है. नन्ही बिल्ली पर मां की तरह प्यार लुटाती बंदरिया का यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है और लोग इस नजारे को देखकर भावुक हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).