Fact Check: प्राण-प्रतिष्ठा से पहले वायरल पोस्ट में दावा, भगवान राम 500 रुपये के नोटों पर महात्मा गांधी की लेंगे जगह? जानें खबर की सच्चाई

Fact Check: अयोध्या में राम की नगरी में 22 जनवरी को राम की प्राण-प्रतिष्ठा  होने जा रही  है. प्राण-प्रतिष्ठा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भगवान राम (Lord Ram) की तस्वीर के साथ आरबीआई  500 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है.  जिसमें  महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जगह भगवान श्री राम की तस्वीर लगी हुई है. वायरल पोस्ट में  दावा किया जा रहा है कि राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले सरकार ने नई सीरीज के नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर को हटाते हुए उस पर भगवान श्री राम की तस्वीर को लगाने का फैसला लिया है. फैक्ट चेक के जरिए इस मामले की तह तक जाने की कोशिश की तो पता चला की राम की तस्वीर के साथ वायरल हो रही 500 रुपये के नोटों की तस्वीर एडिटेड और फेक है. क्योंकि बैंक नोटों में किए जाने वाले बदलाव के बारे में हमें ऐसी कोई सूचना आरबीआई की वेबसाइट पर नहीं मिली और न ही किसी न्यूज रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है.

Fact Check: