Free Laptop: भारत सरकार सभी छात्रों को दे रही मुफ्त लैपटॉप? जानें इस वायरल मैसेज का सच

इन दिनों एक वेबसाइट लिंक के साथ टेक्स्ट मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि भारत सरकार देशभर के सभी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दे रही है. हालांकि, यह मैसेज और लिंक पूरी तरह से फर्जी फर्जी है. पीआईबी फैक्ट चेक के मुताबिक, ऑनलाइन सर्कुलेट किया गया लिंक फेक है. भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है. आम जनता से अपील की जाती है ऐसी किसी भी लुभावने ऑफर पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच करें और तभी किसी और को भेजें. साथ ही किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें.