वायरल

Ghaziabad Dog Raped: गाजियाबाद में कुत्ते के साथ किया रेप, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति पर कुत्ते के साथ रेप का आरोप लगा है. वीडियो वायरल होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Ghaziabad Dog Raped: गाजियाबाद में कुत्ते के साथ किया रेप, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद से एक बेहद शर्मनाक और घृणित घटना सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति पर कुत्ते के साथ रेप का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक 21-सेकंड का वीडियो क्लिप सामने आया, जिसमें आरोपी सुरेंद्र सिंह को एक मादा कुत्ते के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों में आक्रोश फैल गया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम (Animal Cruelty Act) के तहत मामला दर्ज किया. सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं. पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषी को कड़ी सजा देने की अपील की है.

(चेतावनी: यह वीडियो बेहद संवेदनशील है जो, आपकों विचलित कर सकती है. कृपया अपने विवेक का इस्तेमाल करें)

पशु क्रूरता अधिनियम के तहत, किसी भी पशु के साथ क्रूरता या दुष्कर्म करना कानूनन अपराध है. इस अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर आरोपी को जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).