देश

‘बीच पर देसी माल’, महिला एक्स यूजर ने भारतीय पुरुषों पर लगाया गंभीर आरोप, कमेंट में नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

एक 'एक्स' यूजर जान्हवी जैन ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ का अनुभव साझा किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि स्पेन के एक समुद्र तट पर जब वह थीं, तो कुछ भारतीय पुरुषों ने उनके साथ बदसलुकी की.

‘बीच पर देसी माल’, महिला एक्स यूजर ने भारतीय पुरुषों पर लगाया गंभीर आरोप, कमेंट में नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

Social Media Post: एक 'एक्स' यूजर जान्हवी जैन ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ का अनुभव साझा किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि स्पेन के एक समुद्र तट पर जब वह थीं, तो कुछ भारतीय पुरुषों ने उनके साथ बदसलुकी की. उन्होंने एक्स पर लिखा, "स्पेन के एक समुद्र तट पर कुछ भारतीय पुरुषों ने उन्हें देसी माल कहा. अगर भारतीय पुरुष हमें स्पेन में भी असहज महसूस करा सकते हैं, तो कल्पना करें कि भारत में एक महिला होने पर कैसा महसूस होता है. उन पुरुषों की वजह से मैंने एक क्लब भी छोड़ दिया."

जान्हवी जैन की इस पोस्ट पर उनके साथ सहानुभूति रखने के बजाय सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. कई एक्स यूजर ने उनकी पोस्ट को कॉपी-पेस्ट बताते हुए भारतीय पुरुषों के अपमान का आरोप लगाया.

ये भी पढें: Kolkata Rape Murder: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में आधी रात भीड़ ने मचाया ऐसा उत्पात कि पुलिस भी सहम गई, नर्स ने सुनाई भयावह दास्तां

यहां देखें जान्हवी जैन की पोस्ट:

जान्हवी जैन के आरोपों पर प्रतिक्रिया

एक्स पर दावा किया जाने लगा कि भारतीय पुरुषों को बदमान करने का घिनौना सिलसिला शुरू हो गया है, जिसमें महिलाएं पुरुष द्वारा छेड़छाड़ की झूठी कहानियां शेयर कर रही हैं.  'एक्स' यूजर जान्हवी जैन का ट्वीट भी इसी फर्जी ट्रेंड का हिस्सा है. हालांकि, घटना की पुष्टि अभी भी नहीं हो पाई है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह घटना कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए बलात्कार और हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर पूरे देश में हो रही रैली के बीच हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2024 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).