Dangerous Stunt: चलती ट्रेन के नीचे लेटकर युवक ने बनाई रील, दिल दहला देनेवाला वीडियो वायरल
रील के लिए लड़के ने जोखिम में डाली जान (Photo: Instagram/@shailesh__villain__9mm)

युवा लड़के-लड़कियां सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स और शेयर के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक के बीच लेटकर अपनी जान जोखिम में डालता दिख रहा है, जबकि उसके ऊपर से एक ट्रेन गुज़र रही है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 4.66 लाख से ज़्यादा लाइक्स, 10 हज़ार से ज़्यादा कमेंट्स और 1.7 करोड़ से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वीडियो के बैग्राउंड में पीछे किसी को चिल्लाते हुए भी सुना जा सकता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: रील के लिए महिला ने खतरे में डाली जान, चलती ट्रेन के दरवाजे डांस का वीडियो हुआ वायरल

चलती ट्रेन के नीचे लेटकर युवक ने बनायी रील