Cow Listening Music: गाना गाते और गिटार बजाते हुए शख्स के कंधे पर सिर रखकर म्यूजिक सुनती गाय का क्लिप वायरल, देखें वीडियो
म्यूजिक सुनती हुई गाय (Photo: Instagram)

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गाना गाते और गिटार बजाते हुए शख्स पर अपना कंधा रखकर म्यूजिक सुनती हुई गाय का क्लिप वायरल हो रहा है. वायरल क्लिप में गाय लाल रिब्बन पहने नजर आ रही है. यह मनमोहक वीडियो गाय और आदमी के बीच के दिल को छू लेने वाले रिश्ते को दर्शाता है. गुड न्यूज मूवमेंट ने इंस्टाग्राम पर मनमोहक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "TIMELINE CLEANSE जेना नाम की गाय को मूसिक बहुत पसंद है, कितना सुंदर बंधन देखने को मिला..." वायरल वीडियो पर एक यूजर ने टिप्पणी की, "जेना अपने लाल रिबन के साथ बहुत सुंदर दिख रही है.' यह भी पढ़ें: Viral Bull Fight Video: बीच सड़क पर जमकर लड़ रहे दो सांडों को ड्राइवर ने रोकने की कोशिश, पलटी ऑटो

देखें वीडियो: