वायरल

छोटा पैकेट बड़ा धमाका! झूले पर जानलेवा स्टंट से बच्चे ने उड़ाए सबके होश, देखें हैरान करने वाला Viral Video

सोशल मीडिया पर एक बच्चा झूले पर खतरनाक अंदाज में स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा है. मेले से बच्चे के इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये बच्चा तो छोटा पैकेट बड़ा धमाका निकला. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

छोटा पैकेट बड़ा धमाका! झूले पर जानलेवा स्टंट से बच्चे ने उड़ाए सबके होश, देखें हैरान करने वाला Viral Video
झूले पर बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट (Photo Credits: Instagram)

Stunt Viral Video: मेले में अधिकांश लोग झूला झूलते हैं या फिर अलग-अलग राइड्स का लुत्फ उठाते हैं, लेकिन यहां भी कुछ लोग स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आते हैं. वैसे तो मेले में बच्चे जब भी जाते हैं तो माता-पिता उनकी निगरानी करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी बच्चे को मेले में झूले पर स्टंट करते हुए देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बच्चा झूले (Swing) पर खतरनाक अंदाज में स्टंट (Stunt) करता हुआ दिखाई दे रहा है. मेले से बच्चे के इस वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि ये बच्चा तो छोटा पैकेट बड़ा धमाका निकला. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

बच्चे के इस हैरतअंगेज वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mkb7482 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है.  कुछ लोगों ने इसे खतरे का खिलाड़ी बताया है तो कुछ लोगों ने बच्चे को लेकर चिंता भी जाहिर की है. एक यूजर ने लिखा है- मम्मी का स्पाइडरमैन बेटा, जबकि दूसरे ने लिखा है- इतना खतरनाक बच्चा किसका है भाई. यह भी पढ़ें: Viral Video: रील बनाने की ऐसी दीवानगी! खतरनाक स्टंट करने के लिए लड़के का हाथ थामकर हवा में लटकी लड़की

बच्चे ने झूले पर किया खतरनाक स्टंट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mkb (@mkb7482)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा बेखौफ होकर झूले पर स्टंट करने लगता है. वीडियो की शुरुआत में बच्चा झूले के नीचे आने का इंतजार करता है, फिर एकदम से लपक कर उस पर चढ़ जाता है. इसके बाद बच्चा खतरनाक अंदाज में स्टंट करने लगता है, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं. हालांकि बच्चा अपने हैरतअंगेज कारनामे से सबको हैरान करने के बाद आराम से नीचे उतर जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).