देश

VIDEO: दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर बवाल, व्यापारियों ने बीच सड़क पर किया कपड़ा फाड़ युद्ध; यूपी के औरेया का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क पर दो व्यापारियों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि आधा दर्जन व्यापारी आपस में कपड़ा फाड़ युद्ध लड़ रहे हैं.

VIDEO: दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर बवाल, व्यापारियों ने बीच सड़क पर किया कपड़ा फाड़ युद्ध; यूपी के औरेया का वीडियो वायरल
Photo- X/@himansulive

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क पर दो व्यापारियों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि आधा दर्जन व्यापारी आपस में कपड़ा फाड़ युद्ध लड़ रहे हैं. वे एक दूसरे पर लाठियों और लात-घूंसों से हमला करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने सड़क पर लेटकर भी एक-दूसरे को जमकर पीटा. जानकरी के अनुसार, यह घटना दिबियापुर रोड पर भोलेनाथ मंदिर के सामने घटित हुई है. झगड़े की वजह दुकान के बाहर सामान रखने को लेकर विवाद बताई जा रही है.

वहां मौजूद लोग झगड़ा छुड़ाने की बजाय अपने मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए. पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढें: Bulandshahr Shocker: इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग में एक ग्रामीण घायल; उपद्रवियों के खिलाफ FIR दर्ज (Watch Video)

व्यापारियों ने बीच सड़क पर किया कपड़ा फाड़ युद्ध

घटना पर पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

औरैया पुलिस ने 'एक्स' पर लिखा, ''उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में औरैया कोतवाली थाने पर धारा 115(2), 352, 351(2) भादवि के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर दो व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है.''

नेटिज़ेंस ने की मजेदार टिप्पणियां

वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''ठंडी में व्यापारी एक दूसरे का कपड़ा फाड़ कर झगड़ा कर रहे हैं, वहीं वीडियो में दिख रहा बेचारा मासूम डॉगी कपड़े पहन कर बीच बचाव कर रहा है. कुछ तो सीखना चाहिए.'' दूसरे ने कहा, ''यह बहुत दुखद है कि लोग इस तरह अपना आपा खो रहे हैं. लोगों का धैर्य इतना कम हो गया है कि पूछिए मत. लोग छोटी-छोटी बातों पर भी इतने अहंकारी हो जाते हैं कि क्या कहा जाए.'' वहीं, तीसरे यूजर ने कहा कि सभी एक ही फैमिली के हैं, क्योंकि सभी के बाल सफेद हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).