Viral Video: गलत लेन में कैब चालक कार लेकर घुसा, बस सवार ने सिखाया ऐसा सबक की हमेशा रहेगा याद, पुणे का वीडियो वायरल
पीएमपीएमएल बस के लिए अलग से बीआरटी मार्ग तैयार किया गया है. यहां से केवल पीएमपीएमएल बसेस को जाने की ही अनुमति है. ऐसे में एक कैब ड्राइवर ने इस रोड से जाने की कोशिश की. लेकिन बस चालक ने उसको सबक सीखा दिया.
Viral Video: पुणे शहर का ट्रैफिक काफी फेमस है. यहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है. पीएमपीएमएल बस के लिए अलग से बीआरटी मार्ग तैयार किया गया है. यहां से केवल पीएमपीएमएल बसेस को जाने की ही अनुमति है. ऐसे में एक कैब ड्राइवर ने इस रोड से जाने की कोशिश की. लेकिन बस चालक ने उसको सबक सीखा दिया.
शहर में ये बीआरटी मार्ग पीएमपीएमएल बसेस के लिए बनाएं गए है. जिससे की उन्हें ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े और यात्री सही समय पर अपनी -अपनी जगह पहुंचे. लेकिन कई वाहनचालक नियमों को तोड़ते हुए दिखाई देते है. ये भी पढ़े :Pune Shocker: पुणे में पुलिस वाले ने PMPML बस ड्राइवर के साथ की मारपीट, जमकर पीटा- देखें वीडियो
पुणे में बस चालक ने सिखाया कैब ड्राइवर को सबक
PMPML चालक कडून सरळ रस्ता दाखवण्याचा प्रयत्न 😂🚍🚌 pic.twitter.com/kQk4moEKCB
— पुणेरी स्पिक्स™ Puneri Speaks (@PuneriSpeaks) September 5, 2024
इस वीडियो में आप देख सकते है की पहले एक ऑटोरिक्शा चालक इसी मार्ग से तेजी से अपना ऑटो निकालता है और इसके बाद एक कैब ड्राइवर कार निकालने की कोशिश करता है, लेकिन तभी सामने से बस आती है और बस चालक अपनी बस आगे बढ़ाते हुए लाता है और कैब ड्राइवर अपनी कार को पीछे लेकर आता है.
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले इस कैब ड्राइवर को बस चालक ने अच्छा सबक सिखाया. इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को@PuneriSpeaks नाम के ट्विटर एक्स हैंडल से शेयर किया गया है.75.2K लोगों ने देखा है. इस वीडियो पर जमकर लोग कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा है ,' बढ़िया वीडियो, दुसरे ने लिखा ,' जो पुलिस नहीं कर सकी , वह बस चालक ने कर दिखाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

