वायरल

Brazil Viral Video: ब्राज़ील में नवजात शिशु ने जन्म के बाद पकड़ा आईयूडी, मां के गर्भनिरोधक उपाय को किया फेल

ब्राज़ील के नेरोपोलिस शहर से एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला गर्भनिरोधक आईयूडी लगाने के बाद भी प्रेगनेंट हो गई और एक बेटे को जन्म दिया. क्वेडी अराउजो डी ओलिवेरा नाम की महिला बीते दो सालों से कॉपर आईयूडी का इस्तेमाल कर रही थीं, लेकिन रूटीन टेस्ट के दौरान उन्हें पता चला कि वे गर्भवती हैं. शिशु मैथियस गेब्रियल का जन्म साग्राडो कोराकाओ डी जीसस अस्पताल में हुआ..

Brazil Viral Video: ब्राज़ील में नवजात शिशु ने जन्म के बाद पकड़ा आईयूडी, मां के गर्भनिरोधक उपाय को किया फेल
गर्भनिरोधक आईयूडी पकड़े हुए नवजात बच्चा (Photo: Instagram)

ब्राज़ील के नेरोपोलिस शहर से एक हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला गर्भनिरोधक आईयूडी लगाने के बाद भी प्रेगनेंट हो गई और एक बेटे को जन्म दिया. क्वेडी अराउजो डी ओलिवेरा नाम की महिला बीते दो सालों से कॉपर आईयूडी का इस्तेमाल कर रही थीं, लेकिन रूटीन टेस्ट के दौरान उन्हें पता चला कि वे गर्भवती हैं. शिशु मैथियस गेब्रियल का जन्म साग्राडो कोराकाओ डी जीसस अस्पताल में हुआ. वहां की डॉक्टर नतालिया रोड्रिग्स ने मज़ाक में आईयूडी को बच्चे के छोटे से हाथ में पकड़ाकर एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया. इस वीडियो में मैथियस को गर्भनिरोधक आईयूडी पकड़े हुए दिखाया गया है, और कैप्शन में लिखा गया: "Holding my victory trophy वह आईयूडी जो मुझे रोक नहीं सका!" डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि आईयूडी 99% से अधिक प्रभावी होता है, लेकिन फिर भी कोई भी गर्भनिरोधक तरीका पूरी तरह से सेफ नहीं होता. यह मामला इसी दुर्लभ 1% की मिसाल है, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यह भी पढ़ें: VIDEO: शर्मनाक! इंडियन कपल ने वियतनाम में फुटपाथ की दुकान से चुराया सामान, लोगों ने हरकत पर जताई नाराजगी

ब्राज़ील में नवजात शिशु ने जन्म के बाद पकड़ा आईयूडी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Natalia Rodrigues (@natrodrigues11)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2025 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).