समुद्र तट पर 15 फुट के एक रहस्यमय जीव का शव देख उड़े लोगों के होश, वायरल तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे हैरान
ब्रिटिश समुद्र तट पर मिले करीब 15 फुट के रहस्यमय जीव के शव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लिवरपुल इको के अनुसार, बीते 29 जुलाई को एक शख्स को एन्सडेल समुद्र तट पर अजीबो-गरीब जीव का सड़ा हुआ शव मिला, जिसकी लंबाई करीब 15 फीट थी और उसके शरीर से हर जगह हड्डियां चिपकी हुई नजर आ रही थीं.
इंटरनेट पर आपने अब तक कई अजीबो-गरीब रहस्यमय जीवों (Mysterious Creatures) की तस्वीरें या वीडियो देखे होंगे. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसे जीव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे देख लोगों के होश उड़ गए हैं. ब्रिटिश समुद्र तट (Sea) पर मिले करीब 15 फुट के रहस्यमय जीव (Mysterious Creature) के शव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. लिवरपुल इको (Liverpool Eco) के अनुसार, बीते 29 जुलाई को एक शख्स को Ainsdale समुद्र तट पर अजीबो-गरीब जीव का सड़ा हुआ शव मिला, जिसकी लंबाई करीब 15 फीट थी और उसके शरीर से हर जगह हड्डियां चिपकी हुई नजर आ रही थीं. उस जीव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देख हर कोई बेहद हैरान है.
बताया जाता है कि रहस्यमय जीव के शरीर से एक अजीब चीज जुड़ी हुई थी, जिसे देख ऐसा लगता है जैसे वो अपने बच्चे को जन्म दे रहा था और तभी उसकी मौत हो गई. इस जीव की तस्वीरें फेसबुक पर एन्सडेल (Ainsdale) कम्यूनिटी ग्रुप द्वारा शेयर की गई हैं. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक बड़ा विशालकाय जीव का शव समंदर किनारे पड़ा हुआ है और उसके पूरे शरीर पर रेत लगी हुई है. यह भी पढ़ें: Mysterious Alien Creature: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड बीच पर दिखा रहस्यमय प्राणी, वायरल हुई विचलित करने वाली तस्वीरें (View Pics)
देखें तस्वीरें-
गौरतलब है कि बीते 29 जुलाई को इस पोस्ट को शेयर किया गया था, जिस पर यूजर्स की अजीबो-गरीब प्रतिक्रियाएं आई हैं. द सन की रिपोर्ट के अनुसार, इस जानवर की पहचान नहीं की जा सकी है. उसका शव सड़ी हुई अवस्था में मिला है और उसके पूरे शरीर पर समंदर की रेत लगी हुई थी, जिसके चलते उसकी पहचान में देरी हो रही है. इन तस्वीरों को देख लोग भी बेहद हैरान है कि आखिर यह जीव कौन सी प्रजाति का है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

