वायरल

नाई ने सैलून में बजाया ऐसा गाना, जिसे सुनकर जोर-जोर से रोने लगा ग्राहक (Watch Viral Video)

एक सैलून का फनी वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देख आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, सैलून में नाई ने एक ऐसा गाना लगा दिया, जिसे सुनने के बाद ग्राहक जोर-जोर से रोने लगता है. सैलून में कटिंग कराने पहुंचा ग्राहक गाना सुनकर इतना इमोशनल हो गया कि वह टेबल पर सिर रखकर रोने लगा.

नाई ने सैलून में बजाया ऐसा गाना, जिसे सुनकर जोर-जोर से रोने लगा ग्राहक (Watch Viral Video)
सैलून में गाने के सुनकर रोने लगा ग्राहक (Photo Credits: Facebook)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें लोग देखना काफी पसंद करते हैं. इनमें कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देख न चाहते हुए चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इसी कड़ी में एक सैलून (Saloon) का फनी वीडियो (Funny Video) तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देख आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, सैलून में नाई (Barber) ने एक ऐसा गाना लगा दिया, जिसे सुनने के बाद ग्राहक (Customer) जोर-जोर से रोने लगता है. सैलून में कटिंग कराने पहुंचा ग्राहक गाना सुनकर इतना इमोशनल हो गया कि वह टेबल पर सिर रखकर रोने लगा. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा गया है- सैलून वालों से रिक्वेस्ट है कि ऐसे गाने मत बजाया करो यार… वीडियो इतना मजेदार है कि इसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है. इस पर यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा है कि ऐसा मेरे साथ भी हुआ है. यह भी पढ़ें: आग, हथौड़ा और कसाई के चाकू से ग्राहकों के बालों को स्टाइल करता है लाहौर का यह नाई, Viral Video देख आप भी रह जाएंगे दंग

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैलून में नाई ग्राहक की हेयर कटिंग कर रहा है और सैलून में आने वाले ग्राहकों के मनोरंजन के लिए गाना चला रखा है, लेकिन यह ग्राहक जब कटिंग करा रहा था, तब सैलून में 'हम तुम्हारे हैं सनम' फिल्म का फेमस गाना 'सब कुछ भुला दिया' गाना चल रहा था. इस इमोशनल सॉन्ग को सुनते ही ग्राहक रोने लगा. वह इतना भावुक हो गया कि कटिंग कराने के बजाय टेबल पर सिर रखकर जोर-जोर से रोने लगा. ग्राहक को रोते देख नाई की हंसी छूट गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2021 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).