मनोरंजन

Bhojpuri Song Doli: रॉकी राजा का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘डोली’ हुआ वायरल, रिलीज के 3 दिन में 2 मिलियन व्यूज (Watch Video)

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर इमोशनल सॉन्ग ने तहलका मचा दिया है. रॉकी राजा का नया गाना ‘डोली’ 12 अप्रैल 2025 को रिलीज हुआ और महज तीन दिनों में इसने 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं.

Bhojpuri Song Doli: रॉकी राजा का इमोशनल भोजपुरी गाना ‘डोली’ हुआ वायरल, रिलीज के 3 दिन में 2 मिलियन व्यूज (Watch Video)
Bhojpuri Song Doli, T-Series Hamaar Bhojpuri (Photo Credits: Youtube)

Bhojpuri Song Doli: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर इमोशनल सॉन्ग ने तहलका मचा दिया है. रॉकी राजा का नया गाना ‘डोली’ 12 अप्रैल 2025 को रिलीज हुआ और महज तीन दिनों में इसने 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं. यह गाना न सिर्फ दर्शकों को भावुक कर रहा है, बल्कि इसकी स्टोरीलाइन भी दिल छू जाने वाली है. गाने में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी होते हुए और उसकी डोली उठते हुए देखता है. दर्द, टूटे दिल और अधूरी मोहब्बत की यह कहानी गाने के हर शब्द और सुर में झलकती है. रॉकी राजा की आवाज़ ने इस इमोशन को और गहराई दी है. Bhojpuri Song Pipra Ke Bhoot: नीलम गिरी और प्रवेश लाल स्टारर भोजपुरी गाना 'पिपरा के भूत' यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, 23 मिलियन से अधिक व्यूज (Watch Viedeo)

गाने के बोल लिखे हैं रिजवान खान ने, संगीत दिया है आर्य शर्मा ने और मिक्स मास्टरिंग की है राज शर्मा ने. वीडियो में दुल्हन की विदाई के इमोशनल मोमेंट्स को खूबसूरती से फिल्माया गया है, जो दर्शकों को सीधा दिल से जोड़ देता है.

देखें नया भोजपुरी गाना 'डोली':

‘डोली’ को T-Series Hamaar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जहां इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. इस गाने की सफलता एक बार फिर यह साबित करती है कि इमोशनल कंटेंट आज भी लोगों के दिलों को छूने की ताकत रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2025 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).