बेंगलुरु: शकी पति ने पत्नी की जासूसी के लिए घर में लगवाए 22 कैमरे, महिला को लगी भनक तो क्रिकेट बैट से फोड़ दिया उसका सिर
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसकी निगरानी के लिए घर में 22 खूफिया कैमरे और जासूसी के लिए डिटेक्टिव लगवा दिए. जब पत्नी को इस बात की भनक लगी तो उसने गुस्से में आकर क्रिकेट बैट से अपने पति का सिर फोड़ दिया.
बेंगलुरु: जिन पतियों को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होता है वो अपने शक का जवाब तलाशने के लिए पत्नी की जासूसी करते हैं और इसके लिए तरह-तरह की तरकीब आजमाते हैं, लेकिन कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bangalore) में एक पति (Husband) को अपनी पत्नी (Wife) के चरित्र पर शक करना काफी भारी पड़ गया. दरअसल, पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसकी निगरानी के लिए घर में 22 खूफिया कैमरे (Hidden Cameras) और जासूसी के लिए डिटेक्टिव (Detective) लगवा दिए. जब पत्नी को इस बात की भनक लगी तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया, फिर उसने गुस्से में आकर क्रिकेट बैट से अपने पति का सिर फोड़ दिया.
पीड़ित पत्नी का कहना है कि वो अब अपने 44 वर्षीय पति के शकी व्यवहार से तंग आ गई है और अब वो ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकती, जबकि पति ने पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने क्रिकेट बैट से उसके सिर पर वार करते उसे चेहरे को बदसूरत बना दिया है.
बताया जाता है कि साल 2007 में जब यह शख्स शादी के लिए अपने परिवार के साथ लड़की देखने गया था, तब मुलाकात के दौरान उसका दिल लड़की की छोटी बहन पर आ गया. इसके बाद उसने लड़की की छोटी बहन से शादी करने का प्रस्ताव परिवार के सामने रखा, लेकिन उसके परिवार वालों ने इंकार कर दिया. परिवार वालों के मना करने के बाद करीब तीन साल तक उसने लड़की की छोटी बहन का पीछा किया और साल 2010 में दोनों की शादी हो गई. यह भी पढ़ें: कैलिफोर्निया: Pet Sitter को क्लाइंट के घर पर कथित रूप से सेक्स करते हुए पाया गया, पूरा मामला Doggie Cam में हुआ कैद, देखें वीडियो
शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी से उम्र में 11 साल बड़े पति ने उस पर शक करना शुरू कर दिया. अपने इसी शक के चलते उसने अपनी पत्नी की जासूसी करने का फैसला किया और घर में 22 खुफिया कैमरे लगवा दिए, लेकिन बाद में उसे अपनी इस करतूत की भारी कीमत चुकानी पड़ी.
बहरहाल, इस मामले में बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के कार्यालय में काउंसलर विनिता सहयावानी का कहना है कि इस शकी पति ने अपने घर के भीतर और किचन में छोटे-छोटे कैमरे लगा रखे थे. इन सभी कैमरों को उसने अपने फोन के ऐप से लिंक कर दिया था. वो लगातार अपने फोन के जरिए कैमरे में कैद होने वाली हर हरकत पर नजर रखता था और जब उसकी पत्नी घर से बाहर जाती तो उसकी जासूसी प्राइवेट डिटेक्टिव करता था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

