वायरल

कैलिफोर्निया: Pet Sitter को क्लाइंट के घर पर कथित रूप से सेक्स करते हुए पाया गया, पूरा मामला Doggie Cam में हुआ कैद, देखें वीडियो

जब आप घर से दूर होते हैं तो अपने पालतू जानवरों की देखभाल करने के किसी को रखते हैं ताकि वो आपके जानवरों की ठीक से देखभाल कर सके. लेकिन कैलिफ़ोर्निया की रोज़ी ब्राउन नाम की एक महिला के लिए यह एक चौंकाने वाला अनुभव रहा...

कैलिफोर्निया: Pet Sitter को क्लाइंट के घर पर कथित रूप से सेक्स करते हुए पाया गया, पूरा मामला Doggie Cam में हुआ कैद,  देखें वीडियो
न्यूड हालत में Doggie Cam में कैद हुई Pet Sitter, (Photo Credits: Video Grab/ABC7 News)

जब आप घर से दूर होते हैं तो अपने पालतू जानवरों की देखभाल करने के किसी को रखते हैं ताकि वो आपके जानवरों की ठीक से देखभाल कर सके. लेकिन कैलिफ़ोर्निया की रोज़ी ब्राउन (Rosie Brown) नाम की एक महिला के लिए यह एक चौंकाने वाला अनुभव रहा. जब उसके पेट सीटर  केसी ब्रेंगल ने उनके घर का इस्तेमाल सेक्स के लिए किया. 26 वर्षीय केसी ब्रेंगल जिन्हें पेट ऐप वैग (Wag) पर 5-स्टार रेटिंग मिली थी. ब्रेंगल अपने क्लाइंट के घर का इस्तेमाल अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करने के लिए किया. डॉगी कैम के जरिए ब्रेंगल के एक आदमी के साथ न्यूड होने और उसके बेडरूम में जाने का खुलासा हुआ.

ब्राउन ने अपनी पेट सीटर पर आरोप लगाया है कि उसने और उसके बॉयफ्रेंड ने उसके बेडरूम में सेक्स किया. जबकि ब्रेंगल का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. रोजी ब्राउन अपने दोनों कुत्तों पेनी और डेज़ी को पेट सीटर की देखभाल में छोड़कर अपने चचेरे भाई की शादी के लिए लुइसियाना गई थी. ताकि उनके पेट्स को टाइम पर खाना मिलता रहे. उन्होंने केसी ब्रेंगल (Casey Brengle) को अपने पालतू जानवरों की देखभाल के लिए $ 315 डॉलर पर काम पर रखा था.

यह भी पढ़ें: लंदन ट्यूब ट्रेन में 'मास्टरबेशन' कर रही थी महिला, पकड़े जाने पर बोली- रैशेज की वजह से हो रही थी खुजली, देखें वीडियो

जाने से पहले उन्होंने ब्रेंगल को अपने किचन में लगाए गए डॉगी कैम को भी दिखाया. ब्राउन ने सोचा कि उसे चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि ब्रेंगल की ऐप पर भी अच्छी रेटिंग है. लेकिन ब्राउन को बहुत बड़ा शॉक लगा जब उनके घर के डॉगी कैम ने उन्हें घर में किसी अग्यात के आने की सूचना  दी. कैमरे के फुटेज में दिखाई दे रहा है कि ब्रेंगल ने अपने बॉयफ्रेंड को किस किया और फिर मास्टर बेडरूम में चली गईं. वीडियो में एक जगह पर कपल को मास्टर बेडरूम में कुत्तों को बंद करते हुए देखा गया. ब्राउन ने इसके बारे में बात करते हुए केबीसी को बताया कि, "उनके फोन पर घर में किसी अनजान आदमी के आने का अलर्ट आया. उन्होंने जब फूटेज देखा तो ब्रेंगल को एक आदमी के साथ पाया. दोनों हमारे घर के बेडरूम में जा रहे थे.”

यह सब देखकर ब्राउन का दिमाग इतना खराब हो गया कि वह अपने घर के सोफे पर बैठने के बारे में सोच भी नहीं सकती है. उन्होंने ब्रेंगल को सोफे पर न्यूड सोए हुए देखा. Brengle को अब Wag ऐप से सस्पेंड कर दिया गया है. कंपनी ने कहा कि वे हमेशा अपने डॉग वॉकर का बैकग्राउंड चेक करते हैं लेकिन इस तरह का व्यवहार एक्सेप्ट नहीं कर सकते हैं. इस बारे में जब ब्रेंगल से पूछा गया तो उसने सफाई में कहा कि उसने कपड़े इसलिए उतारे क्योंकि उसे गर्मी लग रही थी और जब उससे सेक्स करने के बारे में सवाल किया गया तो उसने कहा कि, 'अगर वो ऐसा मानती हैं तो ठीक हैं, लेकिन वो जो सोच रही हैं वैसा बिलकुल भी नहीं है.

अपनी सफाई में ब्रेंगल ने कहा कि उसने जो किया उसके लिए वो गिल्टी है. ब्रेंगल ने ये भी कहा कि उसने जो भी किया जानबूझकर नहीं किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 01:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).